उत्तराखण्डः एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में 17 दिसंबर को एमएससी की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराये के कमरे में मिला। मृतका बिहार की रहने वाली थी और अकेले रहती थी।

सुबह पड़ोस में रहने वाली एक अन्य छात्रा ने मृतका को उसके कमरे में बेहोशी की हालत में पाया। उसने तुरंत अन्य लोगों की मदद से छात्रा को बेस अस्पताल, श्रीकोट पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मृतका डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसका उपचार चल रहा था। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ 22 से, चार दिशाओं से निकलेगी यात्रा; हल्द्वानी समेत कई क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440