उत्तराखंडः IAS-PCS में बड़ा फेरबदलः कई जिलों के डीएम बदले, आनंद वर्धन और सचिन कुर्वे से अहम जिम्मेदारियां वापस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। देर शाम राज्य सरकार ने IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इन जिलों में बदले गए डीएमः
रुद्रप्रयागः प्रतीक जैन बनाए गए नए जिलाधिकारी
चंपावतः मनीष कुमार को मिली कमान
उत्तरकाशीः प्रशांत कुमार आर्य को दी गई जिम्मेदारी
पौड़ी गढ़वालः स्वाति भदौरिया बनीं नई डीएम
पौड़ी के पूर्व डीएम आशीष कुमार को यूकाडा (UCADA) का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें -   पर्वत की महिलाओं को मिली नई ताकत! मुकेश बोरा ने किया नैनीताल दुग्ध संघ की 702वीं समिति का शुभारंभ, पहले ही दिन जुटा 60 लीटर दूध

वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलावः
-मुख्य सचिव आनंद वर्धन से जलागम विभाग वापस
-सचिन कुर्वे से पर्यटन विभाग हटाकर धीराज सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
-पंकज पांडे से श्रम विभाग और दिलीप जावलकर से सहकारिता विभाग लिया गया
-आर. राजेश कुमार से सिंचाई विभाग हटाया गया
-युगल किशोर पंत को मिला सिंचाई विभाग, लंबे समय से थे अहम जिम्मेदारी से दूर
-सोनिका से निबंधक सहकारिता और यूकाडा की जिम्मेदारी वापस

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल भी स्कूलों की छुट्टीः ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा आदेश, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

PCS अधिकारियों के हुए तबादलेः
-रामनजी शरण शर्मा बने अल्मोड़ा के नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO)
-शिव कुमार बरनवाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का सचिव नियुक्त
-रजा अब्बास को नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया
-फिंचाराम बने हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी (ADM)
-प्यारे लाल शाह को कोटद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी
-देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार नियुक्त किया गया

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440