दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर उत्तराखण्ड के इस शहर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर में ताज चौराहे पर सीएए व एनआरसी के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राष्ट्रगान भी गाया और कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक उनका उक्त आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकर ने सीसीए व एनआरसी कानून लागू कर देश को बांटने का काम किया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के माध्यम से हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने के साथ ही उन्हें आपस में लड़ाने का काम कर रही है। जिसे कतई सफल नहीं होने दिया जायेगा।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अमित शाह सत्ता के नशे में चूर हैं और वह सत्ता हथियाने के लिए किसी भी तक जा सकते हैं। उन्होंने एक स्वर में मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही इस कानून को वापस लंे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेंगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी

प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूपे से तरन्नुम, शहाना मतीन सिद्दीकी, उजमा अस्लाम, जाहिद शाजिया, शोफिया, जरताज एडवोकेट, अदीक मिकरानी, फातिमा रईसुल, मंतशा मिकरानी, मरियम मिकरानी, शहाना, शमां गुफरान, अलीशा मिकरानी, अकीला, मेहनाज, नसरीन, आशमा अख्तर, जावेद सिद्दीकी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित है एकादशी का श्राद्ध, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440