उत्तराखण्डः लूट के दौरान फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को लूट के दौरान गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल अवस्था में मिले व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। उसने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में आए बदमाशों ने उससे करीब दो लाख रुपये, मोबाइल फोन, डायरी, पहचान पत्र और अन्य कागजात लूट लिए और गोली मारकर जंगल की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर संदिग्ध कार दिखाई दी, लेकिन पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और वाहन छोड़कर जंगल में भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान हुई फायरिंग में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश, थाना प्रभारी और पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे। पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। मृत बदमाश की पहचान और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला अस्पताल कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया. इस दौरान इलाज चल रहे घायल बदमाश की मौत हो गई है. साथ ही मृत बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440