उत्तराखण्डः लोकगायक गणेश मर्ताेलिया के घर पसरा मातम, बहन और नानी की जहरीले मशरूम खाने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/पिथौरागढ़। उत्तराखंड से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ‘पंचाचूली’ गीत से लाखों दिलों को छूने वाले लोकप्रिय कुमाऊंनी लोकगायक गणेश मर्ताेलिया के घर से दुखों का पहाड़ टूटा है। पिथौरागढ़ के धापा गांव में उनकी बहन और नानी की जहरीले जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई, जिसके बाद पूरे परिवार पर ग़मों का साया छा गया है।

गणेश मर्ताेलिया की बहन और नानी गर्मियों में गांव गए हुए थे। जानकारी के अभाव में उन्होंने खेत में उगे जहरीले मशरूम खा लिए। कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ी और उल्टी-दस्त की हालत में परिजनों ने उन्हें मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और फिर हल्द्वानी तक करीब 250 किलोमीटर का सफर तय कर तीन अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गणेश मर्ताेलिया ने रोते हुए बताया कि उनकी बहन और नानी उनके साथ ही हल्द्वानी में रहती थीं, लेकिन नानी की तबीयत खराब होने के चलते मई में उन्हें गांव भेजा गया था। वहां यह अनहोनी हो गई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सही इलाज मिल पाता तो शायद दोनों की जान बच जाती।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

इधर, हल्द्वानी के कटघरिया स्थित उनके आवास पर शोक की लहर है। अंतिम दर्शन और परिजनों को सांत्वना देने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। बताया गया है कि मंगलवार को चित्रशिला घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जब तक गणेश के पिता विजय मर्ताेलिया जोहार से लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

गौरतलब है कि हाल ही में गणेश का गीत पंचाचूली सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहा था, लेकिन अब इस दुखद हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440