उत्तराखण्ड पुलिस की महिला आरक्षी ने विश्व महिला दिवस पर किया देश को गौरवान्वित, साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी में फहराया तिरंगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी प्रीति मल्ल ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे भारत देश को गौरवान्वित हो गया है। इस महिला आरक्षी ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो को फतह किया है। साथ ही इस ऊंची चोटी पर तिरंगा व उत्तराखण्ड पुलिस का ध्वज लहराकर देश व राज्य पुलिस का नाम रोशन किया है।

प्रीति मल्ल वर्ष 2016 से उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षी के पद पर नियुक्त है तथा वर्तमान समय मे विगत 04 वर्षों से एसडीआरएफ में सेवा प्रदान कर रही है। सामान्य कदकाठी की प्रीति एसडीआरएफ में अपने मृदु स्वभाव व निर्भीकता के लिए जानी जाती है। अपने निर्भीक स्वभाव के कारण ही वह एसडीआरएफ वाहिनी से गठित हुए ”डेयर डेविल हिमरक्षक दस्ता” का भी प्रमुख हिस्सा रही है, जहाँ एक महिला होते हुए बाइक पर हैरतअंगेज़ करतब दिखाती है। प्रीति विगत वर्ष माह सितबंर में एसडीआरएफ द्वारा आयोजित माउंट गंगोत्री एक्सपीडिशन का हिस्सा रही और उन्होंने अपनी हिस्सेदारी को बखूबी साबित भी किया। माउंट गंगोत्री पर्वत शिखर का आरोहण करने वाले 11 सदस्यों में एकमात्र महिला प्रीति मल्ल रही और उससे भी अधिक यह कि वह उत्तराखंड पुलिस की प्रथम महिला आरक्षी बनी जिन्होंने माउंट गंगोत्री पर सकुशल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का झंडा लहराया। प्रीति ने यह साबित कर दिखाया कि वह किसी भी मायने में किसी से कमतर नही है, यह उसके दृढ़ निश्चय का ही परिणाम था कि हर चुनौती का सामना करते हुए वह आगे बढ़ती रही। उच्च तुंगता क्षेत्र में जहाँ परिस्थितयां कभी भी विपरीत हो सकती है, चारो तरफ बर्फ के सिवा कुछ नही दिखाई देता, वहाँ प्रीति की दृष्टि सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर बनी हुई थी, वह किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य तक पहुँचना चाहती थी ताकि वो उस विश्वास पर खरी उतर सके जो उस पर किया गया था। इससे पूर्व भी इनके द्वारा डीकेडी-2 का आरोहण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

प्रीति को बचपन से आकर्षित करती रही पहाड़ों की ऊंची चोटियां
प्रीति को पहाड़ो की ऊंची चोटियां आकर्षित करती रही, वह अक्सर पहाड़ो में घूमने के लिए भी जाती रहती थी। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में आने के बाद उसके सपनो को एक नई दिशा मिली और उन्होंने इसमें अपना शत प्रतिशत देने की ठान ली। माउंट गंगोत्री फतह करने के बाद प्रीति ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो को आरोहण के लिए चुना। 360 एक्सप्लोरर, मुंबई द्वारा आयोजित एक्सपीडिशन जिसके लिए इन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयास से पुलिस मुख्यालय द्वारा अनुमति लेकर तैयारी की।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो सटोरिये गिरफ्तार

इधर सेनानायक एसडीआरएफ श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रीति मल्ल से टेलीफोनिक वार्ता करते हुए उन्हें माउंट क्लीमेंजारो फतह करने पर बधाई दी तथा ”अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” की शुभकामना दी। साथ ही प्रीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर सभी को गौरवान्वित किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440