उत्तराखंडः जमीन के काम में 5,000 की रिश्वत लेते राजस्व उपनिरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग का एक और बड़ा प्रहार। कुमाऊं मंडल की सतर्कता टीम ने बागेश्वर जिले में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इससे राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार आरोपी उपनिरीक्षक, जो वर्तमान में डंगोली (तहसील गरुड़) में तैनात हैं, भूमि तस्दीक और बैनामा प्रक्रिया के एवज में अवैध रूप से 5,000 रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता मनोज सिंह, निवासी ग्राम स्याली, ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग को दी।

शिकायत सत्यापित होने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया। तय स्थान पर जैसे ही आरोपी ने नकद राशि ली, टीम ने उसे उसी समय काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विभागीय दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रवीन सिंह टाकुली का मूल निवास ग्राम सूपी, तहसील कपकोट (बागेश्वर) है। वर्तमान में वह मंडलसेरा में रह रहा था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440