उत्तराखण्डः अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। के थल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा के धारानौला निवासी नीरज नैनवाल (29) के रूप में हुई है। वह बुंगाछीना में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दुकान से लौटते समय हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर की रात करीब 10 बजे नीरज दुकान बंद कर अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर नीरज को अधमरी हालत में बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अस्पताल में तोड़ा दम
घायल नीरज को देर रात उसके साथियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
थल थानाध्यक्ष अम्बी राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल, परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम 20 दिसंबर को कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

नीरज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस को अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440