Uttarakhand School News: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद कल (आज) भी बंद हुए उत्तराखंड के स्कूल, नैनीताल समेत कई जिलों में नहीं लगेंगी क्लासेस

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मानसून शुरू होते ही उत्तराखंड में बारिश ने इस समय लोगों की नाक में दम करना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी वर्षा की संभावना और जताते हुए प्रदेश में 5 से 6 जुलाई तक रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड के नैनीताल समेत कई जिलों में 5 जुलाई को स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ये फैसला लिया गया। यहां अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जतायी जा रही है। इस दौरान पहाड़ों से भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों में उफान आने की चेतावनी जारी की गई है। इस वजह से नैनीताल समेत कई जिलों में कल (आज) स्कूलों की एक दिन की और छुट्टी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नैनीताल जिले में 5 जुलाई को भी सभी स्कूल रहेंगे बंद-
भारी वर्षा को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 5 जुलाई को भी जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तथा समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत सभी स्कूल व विद्यालय बंद रहेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में 5 से 6 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। उन्होंने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   आमलकी एकादशी के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की शीघ्र कृपा बरसती है

सभी विभागों के लिए जारी हुआ अलर्ट मोड –
मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद जिलों में डिजास्टर मैनेजमेंट से लेकर अन्य विभागों तक को अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम के इस मिजाज से निपटने की तैयारी जोरों पर चल रही है। यहां पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह बादल छाए हुए हैं। भारी वर्षा होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440