उत्तराखंड राज्य पुलिस ने चरितार्थ किया स्लोगन मित्रता सेवा सुरक्षा खोए हुए बैग को कोरियर से भेजा वापस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य पुलिस ने मित्रता सेवा सुरक्षा के नारे को धरातल पर उतारते हुए बाहर से आए श्रद्धालुओं के दिलों में अपनी जगह बना ली। पुलिस द्वारा विगत दिनों कई बिछड़ों को मिलाया, वहीं यात्रियों के छूटे हुए सामान को भी उन तक पहुंचाने का कार्य किया।

ऐसा ही एक मामला गंगनानी चौकी का है जहां पुलिस के जवानों ने यात्री का खोये हुए बैग को जिसमें उनकी नकदी व अन्य कीमती सामान/कागजात थे उसे कोरियर कर वापस उनके पास भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व हरियाणा एवं महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु राजवीर सिंह व अनघा विष्णु कुलकर्णी का गंगोत्री धाम यात्रा के दौरान गंगनानी के आस-पास बैग खो गये थे। जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी गयी थी। चौकी गंगनानी पर तैनात अ.उ.नि. हरिमोहन राय ने अपनी कार्यशैली व उत्तराखण्ड राज्य पुलिस का नारा चरितार्थ करते हुए दोनों के बैग तलाश कर उसमें रखी नगदी 12765 रुपये व अन्य कीमती सामान व कागजात के साथ यात्रियों के पते पर कोरियर कर वापस भेजा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440