उत्तराखण्डः अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक को बचाया गया

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र को सकुशल बचा लिया गया। मृतक दोनों छात्र हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे। वहीं, बचाया गया छात्र बीफार्मा का विद्यार्थी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चार छात्र श्रीनगर के चौरास क्षेत्र में अलकनंदा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीन छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसा बुधवार, 26 फरवरी दोपहर का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर थाना पुलिस ने एसडीआरएफ और 40 पीएसी पौड़ी की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। संयुक्त ऑपरेशन में तीनों छात्रों को नदी से बाहर निकाला गया और बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक को बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

पुलिस ने दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440