उत्तराखण्डः इलाज के लिए दिल्ली जा रहे बुजुर्ग दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रुद्रपुर में सोमवार सुबह करीब 6 बजे यूआईआरडी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के प्रीत विहार निवासी 65 वर्षीय कमल सिंह दानू और उनकी पत्नी हीरा देवी दिल्ली इलाज के लिए जा रहे थे। वे यूआईआरडी के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं चिया सीड में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि कमल सिंह दानू भीमताल के एक स्कूल में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पत्नी के इलाज के लिए वे अक्सर दिल्ली जाया करते थे। उनका बेटा दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर… दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

इस हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है और इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440