उत्तराखंडः पत्नी ने प्रेमी के इश्क में पागल होकर दे डाली पति की हत्या की सुपारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर। उत्तराखंड में प्रेमी को पाने के लिए खुद पत्नी ने पति की हत्या की सुपारी दे दी।

उसने प्रेमी से भाड़े के हत्यारे बुलाने को कहा। इसके लिए प्रेमी को महिला ने 80 हजार रुपये भी दिए। तय दिन पर भाड़े के हत्यारों ने महिला के पति पर फायर झोंक दिया, इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई। अब आरोपी महिला, उसका प्रेमी और भाड़े के दोनों हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में हैं। घटना ऊधमसिंहनगर के किच्छा की है।

यहां खुर्पिया गांव में 23 मई को दो लोगों ने मौसमी लाल नाम के शख्स पर फायर झोंक दिया था। गोली मौसमी लाल के सीने को आर-पार कर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मौसमी लाल की पत्नी चंदा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ करने पर पहले तो चंदा पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उसे सच कबूलना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

चंदा ने बताया कि उसका गांव के ही जितेंद्र कुमार के साथ 7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति मौसमी लाल दोनों के प्यार में रोड़ा बन रहा था। जिसके चलते चंदा ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रेमी को पाने के जुनून में उसने पति की हत्या की सुपारी दे दी। सुपारी की रकम अदा करने के लिए उसने अपना एटीएम कार्ड भी जितेंद्र को सौंप दिया था। जितेंद्र ने बदमाश युवराज व अभय ठाकुर को सुपारी की रकम दे दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित

इसके बाद पूर्व निर्धारित साजिश के तहत 23 मई को चंदा अपने पति को टहलाने के बहाने बाहर ले गई, तभी घात लगाए बदमाशों ने दो तमंचों से फायर कर दिया। एक गोली मौसमी लाल के सीने को छलनी कर गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के साथ भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Uttarakhand: Wife madly in love with her lover, gave contract to kill her husband

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440