उत्तराखंड की बेटी भार्गवी रावत का जलवा-खेलों में झटके 33 मेडल, वुडलैंड स्कूल की छात्रा ने किया राज्य का नाम रोशन!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (रिर्पोट- मिथुन जायसवाल)। उत्तराखंड की उभरती खेल स्टार भार्गवी रावत ने अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वुडलैंड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी का नाम रौशन कर दिया है। कक्षा 9 की छात्रा भार्गवी ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य, जबकि राज्य स्तर पर 14 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

भार्गवी ने हाल ही में आयोजित 38वीं नेशनल गेम्स मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथल प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम वर्ग में रजत व कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने एसएफआई स्विमिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में 5 स्वर्ण पदक, एसएफआई राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिताएं (ओडिशा व अहमदाबाद) में शानदार प्रदर्शन, एसएफआई राज्य स्तरीय जूनियर स्विमिंग प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण व 1 कांस्य, मॉडर्न पेंटाथलॉन लेज़र रन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय चयन, तथा राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक व राष्ट्रीय चयन हासिल किया। इसी के साथ भार्गवी ने मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना 2025 में अपने आयु वर्ग में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्रवृत्ति भी अर्जित की है।

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रंजना धामी, प्रधानाचार्या मनदीप कौर और शिक्षकों ने भार्गवी की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी संस्था और उत्तराखंड दोनों के लिए गर्व का क्षण है। भार्गवी जैसी प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। भार्गवी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वुडलैंड स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440