हल्द्वानी में उत्तरायणी कौतिक मेला शुरू, लोक गीत व नृत्य की मची धूम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में 15 तक चलने वाले उत्तरायणी कौतिक मेला शुरू हो गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन मंच के संरक्षक बलवंत सिंह चुपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय समाज को जागरूक होना होगा। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। अपनी बोली भाषा पहनावा को महत्व देना होगा। उन्होंने मंच की स्थापना 1982 से आज तक की क्रिया कलापों की चर्चा की।

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुपाल का स्वागत करते हुए उनके मंच के लिए दिए योगदान को याद किया,उन्होंने कहा कि हमने हमेशा मंच को मजबूत करने मैं योग दान दिया। 1982 मैं जब वह छात्र संघ के उपाध्यक्ष थे वह मंच की भूमि के लिए जेल गए थे। उन्होंने कहा कि मंच पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा।
आज के कार्यक्रम दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता, लोक गीत, लोक नृत्य, बाली बाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

मंच अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री उमेश जोशी,देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनौली, गोपाल सिंह बिष्ट, शोभा बिष्ट, लक्ष्मण सिंह मेहरा, कैलाश जोशी, पुष्पा सम्मल, कमल जोशी, संदीप भेंसोड़ा, धर्मेन्द्र कुमार, ललित सिंह, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, हेमंत बगड़वाल, बृज मोहन सिंह बिष्ट, मंजू दानू, विमला सांगुड़ी, बीना कुंवर आदि लोग शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440