वैन चालक स्कूली बच्चों के साथ कर रहा था अश्लील व गलत हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना डालनवाला के ईसी रोड स्थित पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 में पढ़ने वाला छात्र, जोकि कुछ समय से काफी डरा-सहमा सा था, जिसके परिजन द्वारा इसका कारण पूछा गया तो बताने से काफी डर रहा था। उनके द्वारा काफी समझाने के बाद डरते हुए उसने बताया कि स्कूल वैन का चालक उसके साथ वैन में अश्लील व गलत हरकतें करता है और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता है।

जिस पर परिजनों द्वारा उसके साथ के अन्य स्कूली बच्चों से भी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा भी बताया गया कि वैन का चालक उनके साथ भी इस तरह की गलत हरकतें करता है। इस पर परिजन द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग पंजीकृत करने तथा अभियुक्त के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर अन्तर्गत धारा- 506 भादवि व 9/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक सरिता बिष्ट के सुपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त मोहम्मद सहवाज पुत्र नईम अहमद निवासी किरायेदार दिलशाद, ब्राह्मणवाला, रिवरेन पब्लिक स्कूल के पास, माजरा, पटेलनगर, देहरादून को कर्जन रोड देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

अभियुक्त मोहम्मद सहवाज पुत्र नईम अहमद उपरोक्त मूल रूप से जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व पिछले तीन वर्ष से वैन को स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में चला रहा है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त प्रकरण को देखते हुए स्कूल स्टाफ को हिदायत दी गयी है कि परिजनों को अपने बच्चों को गुड टच व बेड टच के बारे में बतायें तथा भविष्य में ऐसी कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तथ्यों को छिपाए नहीं वरन पुलिस के समक्ष लेकर लाएं तथा स्कूली वैन टेम्पो आदि के चालकों का पूरा विवरण अपने पास रखे।

Van driver was doing obscene and wrong things with school children, police arrested him

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440