वन्दे मातरम ग्रुप ने बढ़ाये मदद को हाथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते वर्तमान में जूझ रहे असहाय व गरीबों की मदद को महानगर के राजनैतिक व सामाजिक संस्थायें आगे आयी हैं, वहीं अब वन्दे मातरम ग्रुप ने भी ऐसे लोगों की मदद को हाथ बढ़ा दिये है। ग्रुप के युवा शैलेन्द्र सिंह दानू अपने साथियों के साथ सुबह से ही गरीब असहाय लोगो की मदद को निकल पड़ते हैं।

ज्ञात हो कि वन्दे मातरम ग्रुप पूर्व में शहर में फैले डेेंगू प्रकोप के दौरान भी रक्त दान शिविर माध्यम से डेंगू पीड़ितों की मदद कर चुके है।

इधर दानू ने बताया कि वे इस महामारी में असहाय जरूरतमंदो को किसी भी प्रकार की मदद के लिये हर समय तैयार है। उनका कहना है कि वे और उनके साथी प्रतिदिन 50 जरूरतमंद लोगो को राशन वितरित करते हैं। साथ ही लोगों को घर से बने मास्क व ग्लब्ज भी निःशुल्क वितरित करते हैं। उनकी टीम वितरण करते समय व संक्रमण ना फैले इसके लिए सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखते है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद कोई भी उनके इस मोबाइल नं0 9917054224 पर सम्पर्क कर सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440