भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिये चलाया हस्ताक्षर अभियान
समाचार सच, हल्द्वानी। भीख मांगने व कूड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए वीरांगना संस्था द्वारा मंगलवार को यहां तहसील परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संस्था की गुंजन अरोरा ने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत इस प्रकार के बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीख मांगने व कूड़ा बीनने वाले नाबालिग बच्चों को विध्योपार्जन की ओर प्रेरित कर भिक्षावृत्ति, नशा व गंदगी के ढ़ेरों से कबाड़ बीनने जैसा जोखिम भरे काम पर रोक लगाकर बच्चों को शिक्षा व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
संस्था के सचिव योगेश रजवार ने बताया कि बस्तियों में बसे परिवार शिक्षा व जागरूकता के अभाव में अपने जीवन यापन को सुधार नहीं पाएं हैं। इन परिवारों के अशिक्षित होने के कारण इनके नाबालिग बच्चे जीवन के गुजर-बसर के लिए भिक्षावृत्ति व कूड़े के ढ़ेरों से कबाड़ बीनने जैसा कदम उठाने को मजबूर हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर संस्था इनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण व मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए बच्चों का दाखिला प्राईमरी पाठशालाओं में कराने का कार्य कर रही है। जिससे बच्चे शिक्षित होकर बाल श्रम, भिक्षा, नशा मुक्त होकर समाज व शिक्षा से जुड़ सकें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















