समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में तेजी से बढ़ने लगी वाहन चोरी की वारदातों ने आम लोगों के जेहन में असुरक्षा का भाव उपजा दिया। एक के बाद एक हो रही वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इन वारदातों ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में इस समय वाहन चोर गिरोह का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जहां दो दिन छोड़कर शहर के किसी ना किसी स्थान से वाहन चोरी होने की घटना सामने आ रही है। यहां अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
पुलिस को सौंपी तहरीर में आम्रपाली कॉलेज में अध्ययनरत रूद्रपुर निवासी अमन कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि उसने बीती 23 मई को अपनी बाइक संख्या यूके 06 एएम-8374 कॉलेज की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह परीक्षा देकर बाहर निकला तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। उसने बाइक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो देखा गया कि एक चोर बाइक पर हाथ साफ कर रहा है। वहीं दूसरी बाइक चोरों ने लामाचौड़ क्षेत्र से ही चोरी की है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
वहीं दूसरी ओर जयपुर पाडली निवासी रोहित सांगुड़ी ने कहा है कि उसने बीती 9 मई को अपनी बाइक संख्या यूके04एक्स-1963 लामाचौड़ में एक बार के बाहर खड़ी की थी। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



