हल्द्वानी में वाहन चोर सक्रिय, यहां से उड़ाई स्कूटी, वहां से की कार की स्टैफनी साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में इन दिनों वाहन चोर सक्रिय हो गये हैं। यहां चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की घटनायें हुई है। जहां एक ओर चोरों स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया है वहीं दूसरी जगह से एक कार की स्टैफनी व एयर कंप्रेशर चोरी कर लिया है। वाहन स्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में रामपुर रोड निवासी नवदीप सिंह ने कहा है कि उसने अपनी स्कूटी संख्या यूके 04एडी-8598 को घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह सो के उठा तो घर के बाहर खड़ी स्कूटी गायब थी। उसने स्कूटी की आस-पास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इधर दूसरी घटना में चोरों ने शिवाजी कॉलोनी रामपुर रोड निवासी आकाश देवल की कार संख्या यूके 04 जेड-2120 के शीशे तोड़ दिये और कार में रखी स्टैफनी व एयर कम्प्रेशर उड़ा लिये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440