हल्द्वानी में वाहन चोर सक्रिय, अब यहां से उड़ाई चोरों ने स्कूटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में इन दिनों वाहन चोर सक्रिय हो गये हैं। आये दिन वाहन चोर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। आपको बता दें कि मुखानी थाना क्षेत्र में पूर्व में भी स्कूटी व बाइक चोरी हो चुकी है। इस क्षेत्र में आये दिन वाहन चोरी की सूचना मिल है। बीते दिवस वाहन चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पर अपना हाथ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृताश्रम, बिठौरिया नंबर एक निवासी युगल किशोर पांडे ने बताया कि बीती रात उसने स्कूटी संख्या यूके 04एडी-2021 अपनी दुकान के आगे खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बाद दुकान से बाहर आया तो स्कूटी वहां से गायब थी। उसने स्कूटी के बारे में आस-पास के लोगों से पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि स्कूटी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस पर वह मुखानी थाना पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

जानिए उत्तराखण्ड में इस सप्ताह कोविड कर्फ्यू के नियम:

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440