समाचार सच, हल्द्वानी। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने एफ.टी.आई. रोड मय मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई की है।
ज्ञात हो कि अम्बेडकर नगर निवासी अनमोल दीप पुत्र स्व0 आकाशदीप ने कोतवाली हल्द्वानी आकर तहरीर दी गई की उसकी बाईक सं0 यूके04एबी-8733 पाल काम्प्लेक्स के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मोटरसाइकिल बरामद करने हेतु गठित टीम में उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी, का0 संतोष बिष्ट, भोपाल सिंह, अरुण सिंह द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला और आस-पास लोगों से पूछताछ एवं क्षेत्र में मुखबिर तैनात किए गए जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगीै मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एफटीआई रोड पर चेकिंग अभियान चलाया इसी दौरान पुलिस ने चेतन बाली पुत्र त्रिलोक नाथ निवासी नानक कुटीर को चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















