हल्द्वानी के इस बैंकट हॉल की पार्किंग से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के एक बैंकट हॉल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस टीम ने बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शातिर चोर के खिलाफ कार्रवाई उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार भानु प्रताप ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून को उसकी बाइक संख्या यूके 02 एएफ-0711 एक बैंक्वट हॉल से चोरी हो गई है। इस मामले में मंडी चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बाइक चोर को चिन्हित किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

इस बीच मुखबिर की सूचना पर चोर को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चोर मोहित पुत्र हीरा लाल श्रीवास्तव पता ग्राम नाहिल थाना शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश व हाल किराएदार संजय गली नंबर 1 हिंदू धर्मशाला के सामने रामपुर रोड के कब्जे से बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कांबोज, कॉन्स्टेबल ललित मेहरा, पवन कंबोज शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440