हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली जीत, राज्य सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट: सुरेश जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली जीत यह दर्शाती है कि राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संतुष्ट है उक्त विचार कुमाऊँ संभाग कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी द्वारा प्रेस वार्ता में कही।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संकल्प और लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने ये भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार के द्वारा जो भी वादे किये गए थे उन पर सरकार लगातार कार्य कर रही है और उसका लाभ आम जनता को मिल रहा है हर एक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है साथ ही युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। सुरेश जोशी ने कहा कि भर्ती पेपर लीक मामले में भी रिकॉर्ड 42 गिरफ्तारियां हुई है जिनमें 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड बनाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दृढ़ संकल्प है। उन्होने बताया कि अनैतिक कार्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो संकल्प लिया गया है उसके लिए भाजपा सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है। भाजपा ने जो कहा था वो कर रही है, जिसका असर हरिद्वार पंचायत चुनाव में दिखा है। हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता, भाजपा सरकार के द्वारा विकास कार्यों से सन्तुष्ट है।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ताप्रकाश रावत, मीडिया संयोजक संजय दुम्का उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड के कुमाऊं में फटा बादल, मलवे में दब गए कई घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440