विजीलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ कानूनगो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विजीलेंस टीम ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रति फाइल के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सतर्कता सेक्टर देहरादून के निरीक्षक मनोज रावत ने बताया कि शिकायकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि मोतीलाल न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार रिश्वत मांग रहा है। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूमि से अकृषि भूिम घोषित करने के लिए 31 अक्टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए शिकायकर्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क किया। जिस पर प्रति फाइल के लिये पांच-पांच हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि मोतीलाल न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार रिश्वत मांग रहा है। जांच में पता चला कि शिकायकर्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए 31 अक्टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए शिकायकर्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क किया। जिस पर कानूनगो ने प्रति फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्व. शकिलचंद निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440