पिथौरागढ़ के तीजम में बरसी आसमानी आफत, पुल बहा, संपर्क टूटा- ग्रामीणों ने जताई बादल फटने की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। धारचूला तहसील की दार्मा वैली स्थित तीजम गांव में मंगलवार देर रात अचानक आई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई। ग्रामीणों ने बादल फटने की आशंका जताई है। इस जलसैलाब में तीजम को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया, जिससे इलाके का मुख्य संपर्क मार्ग कट गया है। नदी के दोनों ओर बसे ग्रामीण अब तहसील मुख्यालय से पूरी तरह कट चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। इसके बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पैदल पुल भी बह जाने की सूचना है। ग्रामीणों का कहना है कि बहा पुल एक किलोमीटर दूर जा पहुंचा है और अब उसके स्थान पर नया पुल बनाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें रवाना कर दी हैं, जो मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करेंगी। ग्रामीणों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440