समाचार सच, हल्द्वानी। महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग खोले जाने को लेकर भीमताल विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश से मिला। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह सड़क का मुद्दा आगामी बजट सत्र में उठाएंगी।
प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि नैनीताल व चंपावत को अति महत्वपूर्ण स्टेट सड़क मार्ग जो काठगोदाम सर्किट हाउस से पर्वतीय क्षेत्रों की 70 ग्रामसभाओं को जोड़ता है। इसके अलावा रीठा साहिब गुरुद्वारा, गोरखनाथ मंदिर एवं अन्य दर्शनीय स्थलों के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आवागमन के लिए भी यह एक मात्र सड़क है। यह मार्ग विगत माह अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों के लिए आवागमन करने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को क्षतिग्रस्त हुए एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन इसके पुर्न निर्माण की दिशा में आज तक कोई कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से जनता की समस्या को देखते हुए उक्त मार्ग को खुलवाने की दिशा में कार्य करें।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक दान सिंह भडारी, तेज सिंह गौनिया, खीम सिंह लमगड़िया, प्रताप बर्गली, दीपांकर भट्ट, हरीश आर्या, डॉ केदार पलड़िया, हरीश सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, गजेंद्र गौनिया सहित कई ग्रामवासी शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















