उत्तराखण्ड का विस सत्र सिर्फ एक मजाक : प्रकाश जोशी

खबर शेयर करें

कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकार वार्ता में कहा: बजट सत्र चलना चाहिए 1 माह

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि उŸाराखण्ड का विधानसभा सत्र न सिर्फ एक मजाक बन कर रह गया है, बल्कि जनता के साथ एक धोखा है।

जोशी शुक्रवार को यहां कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा की नियमावली के अनुसार एक वर्ष में विधानसभा सत्र 60 दिन चलना चाहिए, परन्तु उŸाराखण्ड के रिर्काेडस पर नजर डाले तो वर्ष 2017 में कुल 03 सत्र 17 दिन, वर्ष 2018 में कुल 03 सत्र 18 दिन व वर्ष 2019 में कुल 03 सत्र मात्र 22 दिन के लिए आयोजित किये गये।

उन्होंने कहा कि बजट सत्र, जो कि प्रदेश के विकास और सरकार की नीतियों का लेखा-जोखा रखने के लिए एक महŸवपूर्ण सत्र होता है, इसलिए किसी भी अन्य राज्य में बजट सत्र 01 माह तक चलता है, परन्तु उŸाराखण्ड का बजट सत्र 03 मार्च से 07 मार्च 2020 तक मात्र 05 दिनों के लिये प्रस्तावित था। हम सब कांग्रेसजनों ने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मुखरता से उठाया। प्रदेश के सभी जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपे गये। प्रदेश के तमाम 70 विधायक गणों को अनुरोध किया गया कि वे सत्र अवधि बढ़ाने के लिए सरकार पर दबाव डाले। यहीं नहीं 03 मार्च से हम कांग्रेसजनों द्वारा गैरसैंण में 02 दिवसीय धरना (जो कि दिन और रात चला) रखा गया। इस दबाव के बाद सरकार ने बजट सत्र की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया। सरकार द्वारा बजट सत्र को 03 दिन अधिक 25 मार्च से 27 मार्च बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर जब कि प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके जिला विकास प्राधिकरण, अव्यवहारिक रूप से बढ़े हुए जमीनों के सर्किल रेट, शिक्षा का गिरता स्तर, स्वास्थ्य और बेरोजगारी की भयावह स्थिति से जूझ रहा है, कम अवधि का बजट सत्र पर्याप्त नहीं है। इस दिशा में कांग्रेस जनता के बीच जागरूकता अभियान चलायेगी।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जोशी का कहना था कि मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। ये मात्र एक छलावा है। इसके लिए न तो कोई रूपरेखा है और न ही बजट में कोई प्रावधान है। हास्यास्पद यह है कि माननीयों को जब देहरादून में गर्मी लगेगी तो वे गैरसैंण की ओर रूख करेंगे और जब गैरसैंण में ठण्ड लगेगी तो देहरादून को चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में सरकार को कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा हो, वह 02 राजधानियों का आर्थिक बोझ कैसे वहन कर सकती है।

वार्ता में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री भोला दŸा भट्ट, सदस्य पी0सी0सी0 संजय किरौला, पूर्व चेयरमैन कालाढूॅगी दीप सती, पूर्व दर्जा मन्त्री राजेन्द्र खववाल, ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन नेगी, जिला महासचिव किरन मेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पी0सी0सी0 सदस्य श्रीमती भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, नीलू नेगी, मोहित बिष्ट, जीवन अधिकारी, महेश काण्डपाल, अशोक जोशी, यूथ कांग्रेस जिला सचिव प्रवीन भट्ट आदि लोग मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440