Vitamin A, calcium, iron, magnesium are available in abundance in cinnamon powder, so take it mixed with milk, you will get many benefits.


समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। कई लोग सादा दूध पीना पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग दूध के इलायची, शहद और केसर जैसी कई चीजों को मिलाकर पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पिया है? रात में सोने से पहले गर्म दूध में चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। दरअसल, दालचीनी में विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कोई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध में विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में, अगर आप दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएंगे, तो आपको दोगुना पोषण मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि रात में दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे हैं –
वजन घटाने में मददगार
रात को सोने से पहले दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती हैं। दरअसल, इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे कैलोरी बर्न करने के मदद मिलती है। यह वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
नींद अच्छी आती है
आजकल काफी लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं। अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात में गर्म दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। इसका सेवन करने से तनाव का स्तर कम होता है और नींद अच्छी आती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे
रात में दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लाभ हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
ब्लड शुगर रखे नियंत्रित
डायबिटीज की समस्या में दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है, जिससे मधुमेह में लाभ होता है।
शरीर की सूजन दूर करे
रात को दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से शरीर में सूजन की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या में लाभ हो सकता है। रात को सोने से पहले दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीना अपनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह से ही इसका सेवन करें।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440