समाचार सच, हल्द्वानी। 11वें मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को ’सभी मतदाता बनें सशक्त, सकर्त, सुरक्षित एवं जागरूक’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्णतया पालन किया जाएगा। साथ ही इस दिन ई-ऐपिक भी लॉच किया जाएगा। मतदाता दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम केएस टोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय की गई। बताया गया कि मतदाता दिवस समस्त स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में आयोजित कर मतदाता शपथ ग्रहण कराई जाएगी। बैठक में एडीएम ने खंड शिक्षा व उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस दिन स्कूलों में ऑनलाईन कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के साथ ही वाद-विवाद, संभाषण, कला व ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कराएं। कहा कि इस दिन प्रत्येक मतदान स्थल पर नागरिकों को बीएलओ शपथ दिलाएंगे। साथ ही छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करेंगे। इस दिन नए पंजीकृत मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड देकर सम्मानित भी किया जायेगा। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी घ्छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने का काम करेंगे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक रॉय, गौरव चटवाल, रिचा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



