हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को किया गुंडाएक्ट में निरूद्ध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को गुंडाएक्ट में निरूद्ध किया है। साथ ही उसकी जमानत निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 26, अस्ताना मस्जिद निवासी नईम पुत्र अजीजुल्लाह मारपीट, हत्या समेत कई अन्य मामलों में वांछित है। उसकी अपराधिक गतिविधियों के चलते जनता में दहशत व्याप्त है। साथ ही इससे शांति व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके चलते उसे गुंडा एक्ट में निरूद्घ किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 1998 व 2011 में कोतवाली हल्द्वानी में हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों ही मामलों में अभियुक्त की जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में प्रक्रिया जारी की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440