समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को कुंडा काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।
पुलिस द्वारा इन दिनों वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए वृह स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हनीफ पुत्र शरीफ अहमद निवासी सरबर खेड़ा कुंडा काशीपुर को धर दबोचा। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में एसओ प्रमोद पाठक, एसआई सादिक हुसैन, कां. अमनदीप सिंह, प्रकाश शर्मा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


