जेरिकेन में ले जा रहा था कच्ची शराब, चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने यहां एक युवक को जेरिकेन में कच्ची शराब ले जाते हुए दबोचा है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय पेश किया।

बीते गुरूवार की रात को बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम जवाहर नगर क्षेत्र में पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर सकपका गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके हाथ में पकड़े गए जेरिकेन को जब खोला गया तो उसमें कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजा पुत्र बाबू राम निवासी जवाहर नगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट सख्त: अफसरों पर दुर्भावना से याचिका दायर करने वाले दो राशन डीलरों पर ₹20 हजार का जुर्माना
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440