12 साल से शादी का झांसा देकर युवती से कर रहा था दुष्कर्म, कार्रवाई कर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर 12 साल तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तब से लेकर अब तक उसे हवस का शिकार बनाया गया। इतना ही नहीं गर्भपात भी कराया गया। बाद में युवक शादी से मुकर गया। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां गौजाजाली में रहने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वर्ष 2009 में जब वह नाबालिग थी और कक्षा 9 में अध्यनरत थी तो मौ. जावेद पुत्र फिरासत अली उसका पीछा करता था। दोस्ती न करने पर वह हाथ की नस काटने की धमकी देता था। जिसके चलते उसने जावेद से दोस्ती कर ली। इसके कुछ समय बाद जावेद ने उसे अपने लाइन नंबर 17 स्थित घर में बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। इसके बाद वह उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वर्ष 2019 में युवती के गर्भवती होने पर जावेद व उसकी मां खेरूनिशा ने यह कहकर गर्भपात करा दिया कि इससे समाज में बदनामी होगी। लिहाजा उसका विवाह बाद में वह जावेद से करवा देगी। युवती का आरोप है कि जब वह अप्रैल 2021 में जावेद के घर पहुंची और विवाह की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई। इस बीच पता चला कि जावेद ने किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया है। इस संबंध में बातचीत करने पर जावेद ने उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि जावेद 12 सालों से उसका शोषण करता रहा। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440