उत्तराखंड में मौसम का कहर जारीः आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा पर भी असर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उफनती नदियों और नालों के चलते कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं, वहीं पहाड़ों से गिर रहे मलबे और बोल्डरों ने आवाजाही में भी बड़ी बाधा उत्पन्न कर दी है।

मौसम विभाग ने आज फिर पर्वतीय और मैदानी जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जिसके मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहने और कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

भारी बारिश का सबसे अधिक असर चारधाम यात्रा पर पड़ रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। खासतौर पर केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

सावधानी ही सुरक्षा है- प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440