उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि से ठंड लौटी, किसानों की बढ़ी चिंता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी। दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी मौसम का असर साफ नजर आया। यहां तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि के चलते ठंड बढ़ गई, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने पड़े। सड़कों और छतों पर ओलों की सफेद परत जम गई, जिससे पूरा नजारा बदल गया और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

हालांकि इस बदले मौसम ने जहां आम लोगों को राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मसूरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। काश्तकारों के अनुसार इस समय कई फसलें तैयार खड़ी हैं और ऐसे में ओले गिरने से सब्जियों और फलों की खेती पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा

दूसरी ओर, मौसम के इस बदलाव का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए। माल रोड, गनहिल और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बारिश के बीच घूमते और तस्वीरें लेते दिखाई दिए। कई पर्यटकों ने मसूरी के इस बदले मौसम को यादगार अनुभव बताया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

मौसम विभाग ने पहले ही अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की थी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440