उत्तराखंड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश की संभावना, बरतें सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, 3 और 4 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 5 जनवरी से सक्रिय होगा और इसका प्रभाव 7 जनवरी तक बना रह सकता है।

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तराई के इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि कई जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि 6 जनवरी को नैनीताल और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छंटने की संभावना है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440