उत्तराखण्ड में सोमवार को भी रहेगा मौसम खराब, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में आज सोमवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आपको बताते चले कि फरवरी की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन रविवार की सुबह मौसम में बदलाव आया और इसी के साथ पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश शुरू हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इस बारिश व बर्फबारी से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। रविवार को हुई बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पंतनगर के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी दर्ज की गई।

जबकि नई टिहरी के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 11 डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दून में सुबह से शुरू हुई बारिश दिन में कई बार रुक-रुककर होती रही। जिसके चलते दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने से किसानों के साथ-साथ होटल कारोबारी भी खुश हैं। वीकेंड के समय बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर चमक बिखर गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि इस महीने अभी एक-दो बार और ऐसा ही मौसम होने की संभावना है। फरवरी में अभी तक दो बार हुई बर्फबारी से ग्लेशियर अच्छे रिचार्ज हुए हैं। इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440