हल्द्वानी के सपा प्रत्याशी शुएब अहमद को लड्डूओं से तोला, कहा- भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा हल्द्वानी सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शुऐब अहमद को अल्फातिमा मैरिज हॉल इंदिरा नगर में क्षेत्रीय जनता ने लड्डूओं से तोलकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित सभा में सपा प्रत्याशी शुएब ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उनका कहना था कि उक्त दोनों दल एक ही सिक्के के दो पहलू है। इन 21 सालों में इन पार्टियों ने राज्य का विकास नहीं विनाश किया है। उन्होंने स्थानीय नेताओं पर भी शुएब अहमद जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विधायक बनाया तो हल्द्वानी विधानसभा में बिना किसी भेदभाव के बिना क्षेत्रवाद और बिना धर्म वाद के विकास कार्य करवायें जायेंगे।

इस अवसर पर अब्दुल क़वी, नफीस चौधरी, शकील मिकरानी, बबलू खान, बाबू भाई, जियाउद्दीन कुरेशी, अख्तर अली, अधिवक्ता सईद आदिल, वसीम सिद्दीकी, मो. इकराम, हैदर, अयाज़ खान आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शाहिद हुसैन ने किया।

शुएब की पत्नी व दोनों बेटियों ने किया संभाला मोर्चा
हल्द्वानी।
सपा प्रत्याशी शुएब अहमद के समर्थन में उनकी पत्नी मुक्ता अहमद व दोनों बेटियां खुशी शोएब, मुस्कान शुऐब ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उनके साथ कई महिलाओं ने भी जनसंपर्क जारी रखा और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र इंदिरा नगर, पप्पू का बगीचा, काबुल का बगीचा, रहमत के बगीचे आदि क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए शोएब अहमद के लिए वोटों की अपील की। इस दौरान उनके साथ शगुफ्ता परवीन, शाइस्ता परवीन, बिनिश जमाल, हिना, नेहा व सोनम भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

सपा प्रत्याशी शुएब ने किया हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र जनसंपर्क
हल्द्वानी।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद ने मंगलवार को यहां मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नया बाज़ार, मंगल पड़ाव, जामा मस्जिद, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, बरेली रोड आदि क्षेत्रों में लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर लोगों ने फूल मालाओं स्वागत करते हुए उन्हे मत देने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

जनसंपर्क में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे, योगेश शर्मा, अतुल, गगन सीटी, रवीन्द्र, सोनू शर्मा, कमलजीत कोहली, ज़ियाउद्दीन कुरेशी, मुशीर नवाब सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440