लेटने पर चक्कर आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें घरेलू नुस्खे जो दिलाएं चक्कर से आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई बार अचानक से लेटते समय चक्कर आने लगता है और हम इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं, कुछ लोगों को करवट बदलने पर भी इस तरह की समस्या होती है। यह बेनिगिन पेरोक्साइज़मल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी) की समस्या है। यह परेशानी कान की अंदरुनी शिराओं में कैल्शियम कार्बाेनेट का कचरा जमा होने की वजह से होता है। अधिकतर मामलों में यह परेशानी बुजुर्गों में देखी गई है। इसके अलावा जिन्हें कभी सिर में चोट लगी हो, उन्हें भी इस तरह की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ सामान्य कारण जैसे- लंबे समय पर बिस्तर पर लेटे रहना, एक ही दिशा में फोन देखना, कान में संक्रमण इत्यादि कारण भी हो सकते हैं। सामान्य कारणों से लेटने के दौरान चक्कर आने की परेशानी को कुछ घरेलू तरीकों और नुस्खों से ठीक करने की कोशिश की जा सकती है। आज हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

लेटने पर चक्कर आए तो क्या करें –

यह भी पढ़ें -   सावधान! व्रत का कुट्टू बना जहर, उत्तराखण्ड के इस शहर में 11 लोग बीमार, कुछ की हालत गंभीर

तुरंत सीधे बैठें
लेटने पर चक्कर जैसा महसूस होने पर लेटे नहीं, बल्कि तुरंत बैठ जाएं। अब करीब 20 बार ऊपर, नीचे, बाएं से दाएं की ओर देखें। इस तरह करीब 30 सेकंड तक अपनी आंखों को घुमाएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान आपको सिर नहीं हिलाना है। इस प्रक्रिया से चक्कर आने की परेशानी कम होगी।

नमक का पानी पिएं
नमक का पानी चक्कर आने की समस्या को प्रभावी ढंग से दूर करने में लाभकारी होता है। अगर आपको लेटने के बाद चक्कर जैसा महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में 1 गिलास पानी में आधा चम्मच काला नमक और नींबू का रस मिक्स करके पी जाएं। इससे आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस होगा।

कार्बाेहाइड्रेट युक्त चीजें खाएं
लेटने पर चक्कर आने का कारण लो ब्लड शुगर भी हो सकता है। ऐसी स्थितियों में मरीज को तुरंत चॉकलेट या फिर शुगर कैंडी चाहिए। अगर आपके पास इस तरह की चीजें नहीं है, तो कोई भी कार्बाेहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करें। इससे आपको तुरंत आराम महसूस होगा।

तुलसी और चीनी
चक्कर आने की स्थिति में तुलसी और चीनी का मिश्रण भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों में शहद मिक्स करके भी चाट सकते हैं। इससे आपको चक्कर आने की समस्या से आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

आंवला और धनिया पाउडर
लेटने के बाद चक्कर आने जैसी समस्या होने पर 10 ग्राम करीब धनिया पाउडर लें। अब इसमें 10 आंवले का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसे एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी को नियमित रूप से पीने से चक्कर आने की समस्या दूर हो सकती है।

मुनक्का और सेंधा नमक
चक्कर आने पर मुनक्का और सेंधा नमक भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए थो़ड़ा सा मुनक्का लें। अब इसे घी में अच्छे से भुनकर सेंधा नमक के साथ खाएं। रोजाना इस तरह मुनक्के का सेवन करने से चक्कर की परेशानी कम होगी।

अगर आपको लेटने पर चक्कर जैसा महसूस होता है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा शराब, धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहें। अपने शरीर को एक्टिव रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप चक्कर आने की समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440