हिन्दू धर्म में गौ पूजा का क्या है महत्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। यह हम सभी जानते हैं कि हमारे हिन्दू धर्म में गौ पूजा का एक खास ही महत्व है। जो व्यक्ति गाय माता की सेवा और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है उस व्यक्ति से संतुष्ट होकर गाय माता उसे अत्यन्त दुर्लभ वर प्रदान करती हैं।
वहीं, कोई व्यक्ति किसी वजह से तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह गाय की सेवा ज़रूर करें। ऐसा मानना है कि गाय की सेवा से तीर्थ करने के बराबर पुण्य मिलता है। आपको बता दें कि गाय की सेवा करने वाले व्यक्तिी के जीवन में सुख एवं समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
अकसर लोगों के कुंडली में पितृदोष पाया जाता है या फिर शुक्र नीच में राशि में है तो गाय की पूजा अवश्य करें और उसकी देखभाल भी। इस उपाय को करने से आपको बहुत जल्दी लाभ मिलेगा।
गौ सेवा और गौ पूजन के लाभ
क्या आपने कभी गोधूलि बेला के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो हम आपको बता देते हैं।
दरअसल, गोधूलि एक योग होता है। यह योग गाय से ही संबंधित है। जब कभी किसी के विवाह के लिए उत्तम मुहूर्त नहीं मिल रहा होता है या फिर भविष्य में किसी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने के संकेत होते हैं और उन्हें लोग दूर करना चाहते हैं तो गोधूलि योग में ही वर-वधु का विवाह कराया जाता है, जिससे सभी बाधाएं दूर हो जाएं। शायद यही कारण है कि ज्यादातर विवाह इसी समय में सम्पन्न किए जाते हैं।
वहीं, एक मान्यता यह भी है कि यदि कोई व्यक्ति गाय को भोजन कराकर किसी यात्रा पर जाए तो उसकी यात्रा ज़रूर से सफल होती है। यही नहीं, यात्रा से पहले यदि कोई गाय बछड़े को दूध पिलाती नज़र आ जाए तो समझ लें कि उस व्यक्ति की यात्रा सफल हो गई।
आप भी उन लोगों में से एक तो नहीं जिन्हें अपनी जन्म कुंडली में ग्रहों के बीच प्रभाव से परेशानी झेलनी पड़ रही है तो घबराएं नहीं क्योंकि आप यह परेशानी गाय की पूजा कर दूर भगा सकते हैं।
आइए बताते हैं कैसे:
-जब कभी आपके जन्म कुंडली में शुक्र अपनी नीच राशि कन्या पर हो या शुक्र की दशा चल रही हो तो सुबह के नाश्ते में से एक रोटी सफेद रंग की देशी गाय को 1 महीने 15 दिन तक लगातार खिलाएं। ऐसा करने से शुक्र का नीचत्व एवं शुक्र संबंधित कुदोष अपने आप ही खत्म हो जाता है।
-वहीं, कुंडली में अगर पितृदोष है तो भी आप सफेद गाय को रोटी खिलाएं। इससे आपकी पितृदोष हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440