साल को बेहतरीन बनाने के लिए क्या लायें घर में

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2021 के पहले दिन आप अपने घर क्या ला सकते हैं जिससे आपका पूरा साल बहुत बेहतरीन होगा। आइए बताते हैं –
लघु नारियल- कहते हैं नारियल यानि श्रीफल में त्रिदेव निवास करते हैं। इस वजह से हर शुभ कार्य में नारियल को शामिल किया जाता है। इस वजह से अगर नए साल के मौके पर घर में नारियल लाकर रखा जाए तो धन की कमी कभी नहीं होती और सब कुशल मंगल होता है।
स्वास्तिक- कहा जाता है स्वास्तिक भी साल 2021 के पहले दिन घर में लगाया जाए तो बड़े लाभ होते हैं। जी दरअसल इसमें स्वयं भगवान गणेश निवास करते हैं और उनके घर में आने से सब अच्छा होता है।
मोरपंख- कहा जाता है साल के पहले दिन अगर सोए भाग्य को जगाना है तो मोर पंख घर में स्थापित करना चाहिए।
हाथी- कुंडली में राहु और केतु का बुरा प्रभाव है तो घर में चांदी के हाथी की प्रतिमा साल के पहले दिन रखनी चाहिए।
कछुआ- एक धातु का कछुआ साल के पहले दिन घर में लाने से तरक्की पूरे साल होती है। वैसे आप चाहे तो चांदी, पीतल और कांसे का भी कछुआ बनवा सकते हैं।
तोते की तस्वीर- कहा जाता है तोता काफी शुभ पक्षी होता है और अगर घर में इस पक्षी की तस्वीर लगा दी जाए तो जीवन मंगल हो जाता है। साल के पहले दिन तोते की तस्वीर लाने से सौभाग्य बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440