जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजा नैनीताल जिले का हल्द्वानी महानगर

खबर शेयर करें

श्री गोविन्द जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन, विभिन्न समुदायों के हजारों लोगों ने किया प्रतिभाग

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गोविन्द जी के प्रकाश पर्व पर आज नगर में विशाल यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा प्रातः लगभग 11 बजे श्री गुरूसिंह सभा गुरूद्वारा में अरदास कर रामलीला परिषद से प्रारम्भ हुई जो मुख्य मार्गों नैनीताल रोड, तिकोनिया, वर्कशॉप लाईन, आर्यसमाज स्टेशन रोड, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, कालाढुंगी चौराहे से होते हुए पुनः रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई, जहां संक्षिप्त संबोधन के पश्चात धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

शोभायात्रा में सबसे आगे निशान साहब को ससम्मान ले जाया जा रहा था। उसके पीछे घोड़ो पर सवार सिक्ख युवक मार्ग निर्देशन कर रहे थे। शोभा यात्रा में गुरू तेगबहादुर पब्लिक स्कूल तथा बाहर से आये स्कूलों के छात्र-छात्राएं, पीटी शो बैंड वादन सहित अनेक आकर्षण कार्यक्रम पेश कर रहे थे। साथ ही खालसा नेशनल गर्ल्स इण्टर कालेज की बालिकाएं तथा सिक्ख मशीनरी कालेज की छात्राएं कीर्तन करते हुए गुरूगोविन्द सिंह के नारे लगा रही थी।

जुलूस में गुरूतेगबहादुर, गुरू गोविन्द सिंह, गुरूनानक देव, हेमकुण्ड व स्वर्ण मन्दिर सहित अनेकों सुन्दर झांकियां प्रदर्शित की गयी थी। अनेक बैंड वादक भक्ति में संगीत से पूरा वातावरण गुंजायमान कर रहे थे साथ ही सैंकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरूष व युवा अनेक झुंडों में शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गिद्दा पार्टी व स्कूली बच्चों द्वारा भांगड़ा नृत्य तथा गुरू ग्रन्थ साहिब का दरबार आकर्षण का केन्द्र था। साथ ही पंच प्यारे के रूप में स्कूली बच्चे भी विशेष आर्कषण लग रहे थे। वहीं बाहर से आये भागड़ें कलाकारों ने भी अपनी कला एवं करतब से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही दिल्ली से पहुंचे 20 सिख रेजीमेंट का आर्मी बैंड व नानकमत्ता से पहुंचे बैंड की धार्मिक धुनों के द्वारा श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज कलाबाजियों के कारनामे दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र दीवान साहिब जी के जिन्हें फूल-मालाओं से सजाया गया था। उसके आगे दर्जनों की संख्या में नंगे पैर पुरूष व महिलाएं झाड़ू द्वारा सफाई कर पुष्प वर्षा कर रहे थे। इस दौरान नगरवासियों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा की आगवानी में सड़कों के दोनों और सैंकड़ों श्रद्धालुओं घण्टों से खड़े थे। शोभायात्रा के मार्ग के दोनों और स्थित भवनों की छतों में भी सैंकड़ो लोग बैठे थे और शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों को पफल, मिष्ठान आदि वितरित कर भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये थे।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

कार्यक्रम में मेयर जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बहेड़, कुमाऊं विकास निगम मण्डल की उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू अधिकारी, पूर्व मंडी समिति सभापति सुमित हृदयेश, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसपी सिटी अमित श्रीवातस्व, सीओ डीसी ढौंडियाल, सिटी मजिस्टेªट प्रत्युष कुमार, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जहीर अंसारी, भाजपा मीडिया सह प्रभारी प्रकाश रावत सहित बड़ी संख्या में आस-पास से आये श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।

नगर कीर्तन का संचालन नगर कीर्तन में श्रीगुरू सिंह सभा गुरूद्वारा अध्यक्ष रंजीत सिंह, कमेटी मेंबर नरेंद्र जीत सिंह, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह, रविंदर पाल सिंह, तजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, अवनीत सिंह, हरजीत सिंह, अमन पाल सिंह, गुरमन सिंह, जसप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, सविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रमनजीत सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, हरजोत सिंह, मनमीत सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह चड्डा, दलजीत सिंह दल्ली, परमजीत सिंह शंटी सहित आदि सेवादारों ने किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440