धनतेरस के दिन राशि के अनुसार कब और क्या करें खरीदारी

खबर शेयर करें

-शाम 5.12 और खरीदारी का 6.55 से होगा शुरू

समाचार सच । धनतेरस पर राशि के अनुसार ऐसे करें खरीदारी

मेष राशि- मेष राशि वाले पीतल के बर्तन खरीदें. पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी या सफेद धातु का हार ले सकते हैं।

वृष राशि- वृष राशि के लोगों के लिए चांदी का कलश खरीदना शुभ फलदायी रहेगा। सोने की चूड़ी अथवा अंगूठी ले सकते हैं, जिससे दीपावली लक्ष्मीवान हो।

मिथुन राशि- इस धनतेरस पर सफेद धातु के श्री यंत्र या गणेश ले सकते हैं। कांसे का बर्तन खरीदना भी उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के लिए पीले पुखराज की अंगूठी खरीदें।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कर्क राशि- पार्टनर के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि- घर के मंदिर के लिए लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति सोने या पीले धातु में खरीदें. जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें।

कन्या राशि- घर के मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, सोने के श्रीयंत्र खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं।

तुला राशि- घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लें। जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला अथवा कंगन खरीदें।

वृश्चिक राशि- तांबे के कलश, पीली धातु का दीपदान लें. तांबे का कलश भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए मोतियों की माला लें।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

धनु राशि-पीली धातु में पुखराज माणिक्य या मूंगे का सामान खरीद लें।

मकर राशि- जीवनसाथी के लिए हीरे या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं। बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि-घर के मंदिर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें। जीवनसाथी के लिए सोना माणिक्य अथवा पुखराज की अंगूठी खरीद सकते हैं।

मीन राशि- पीला पुखराज ले सकते हैं। सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्घ्वती की प्रतिमा और तांबे का कलश खरीदना भी शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440