जब मित्र पुलिस ने भूख से रोते बच्चे को दिया दूध

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भूख से रोते बच्चे के लिये मित्र पुलिस ने अपने लिए लाये गए दूध को प्रदान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि समय लगभग 12 बजे एक व्यक्ति ने घंटाघर पर डयूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के पास आकर बताया कि उसका 04 महीने का बच्चा है और घर में दूध न होने के कारण वह भूख से रो रहा है। उसके द्वारा बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था करने का काफी प्रयास किया गया परंतु कहीं दूध नहीं मिल पाया। जिस पर तत्काल पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को चौकी धारा पर लाया गया, तथा चौकी से अपने लिए लाये गए दूध को उक्त व्यक्ति को देते हुए उसे उसके घर तक पहुँचाया गया। बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था होने पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440