होमवर्क पूरा न होने पर जब स्कूल नहीं पहुंची छात्राएं, जानिए फिर क्या हुआ…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से स्कूल के लिए निकली छात्राओं के लापता होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्राओं की तलाश में अभियान चलाया गया। इस बीच दोनों को स्कूल के पास से ही बरामद कर लिया गया और परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। यहां नारायण नगर कुसुमखेड़ा निवासी 12 वर्षीय बबीता आर्या पुत्री अमित कुमार आर्या व रिया आर्या पुत्री विजय आर्या, लोहरियासाल मल्ला, ऊंचापुल स्थित नैनी विद्यापीठ की छात्राएं हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की प्रातः 9 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। इस पर स्कूल की शिक्षिका ने जब छात्राओं के स्कूल न आने की वजह जानने के लिए अभिभावकों को फोन किया तो उनके स्कूल के लिए निकलने की बात सामने आई। छात्राओं के गायब होने से स्कूल प्रबंधन व परिवारजनों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना छात्राओं के परिवारजनों ने पुलिस को दी तो खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस छात्राओं की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दोनों छात्राओं की सहपाठियों व क्षेत्र से स्कूल जाने वाले बच्चों से जानकारी जुटाई। काफी देर बाद पुलिस को दोनों छात्राएं मिल गई। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया गया है। वह स्कूल का होम वर्क पूरा न होने की वजह से घबरा गई थी जिसके चलते वह स्कूल जाने के बाद स्कूल के पीछे ही छिप गई। दोनों को पुलिस ने उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्राओं के बरामद होने के बाद स्कूल प्रबंधन, परिवारजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440