समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सदन में पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से हो। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए जो निकम्मा पन दिखाया, उसी का फल उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में हरीश रावत, प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदयेश की तिकड़ी कांग्रेस का मजबूती से नेतृत्व कर रही है और भाजपा का जहाज अब जल्द टूटने वाला है। भाजपा में कुछ नेताओं के कांग्रेस में आने के सवाल पर उन्होंने कहा जैसे-जैसे भाजपाई जहाज डूब रहा है भाजपाई खेमे के कई नेता कांग्रेस में आएंगे जिसकी पुष्टि कांग्रेस नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश ने पहले ही कर दी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियो की आह त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री पद को ले डूबी। जिनके 4 साल के कार्यकाल में राज्य निर्माण आंदोलनकारी भारी ढंग से उपेक्षित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












