काले अंगूर और हरे अंगूर में कौन सा अंगूर सेहत के लिए हैं फायदेमंद?

खबर शेयर करें

Which grape is beneficial for health among black grapes and green grapes?

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपने अक्सर काले और हरे अंगूर खाए होंगे। यह दोनों ही अंगूर सेहत के लिए और स्वाद के लिए भी अच्छे होते हैं। काले अंगूर, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत होते हैं। वहीं दूसरी ओर इन अंगूरों में कार्ड्स प्रोटीन फाइबर विटामिन सी और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। लेकिन इन दोनों अंगूरों में से अधिक फायदेमंद कौन सा है, यह हम आपको अब बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

काले अंगूर के फायदे

1) काले अंगूर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
2) काले अंगूर में पोटैशियम होता है इसलिए यह दिल के लिए फायदेमंद भी होते हैं।
3) काले अंगूर डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी होते हैं।
4) काले अंगूर खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट आसानी से इनतद हो जाता है।
5) काले अंगूर किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही मल मूत्र मार्ग को साफ करते हैं।
6) काले अंगूरों में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों एवं त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं. इससे स्किन में ग्लो में भी मदद मिलती है।

हरे अंगूर के फायदे-

1) हरे अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं।
2) हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है। इसके सेवन से मस्तिष्क पर उम्र का प्रभाव कम पड़ता है।
3) हरे अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं। यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
4) हरे अंगूर खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

काले और हरे अंगूर में कौन से अंगूर है जायदा फायदेमंद ?

सवाल यह उठता है कि आखिर हरे और काले अंगूर में से कौन से अंगूर ज्यादा अच्छे होते हैं और फायदेमंद भी? तो आपको बता दें कि दोनों तरह के अंगूर सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। इसीलिए आप दोनों अंगूरों का सेवन करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440