रात में सोते समय ऐसी कौन सी चीजें सिरहाने में रखें जिससे आपको जीवन में सफलता मिले

खबर शेयर करें

While sleeping at night, keep such things under your head so that you will get success in life.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार कुछ वस्तुओं को सिरहाने रखकर सोने से जहां शारीरिक और मानसिक सेहत में फायदा मिलता है। वहीं, सौभाग्य के जागृत होने के साथ ही धन-समृद्धि के योग भी बनते हैं।

आओ जानते हैं कि कौनसी शुभ चीजें रखने से चमक जाती है किस्मत-

पानी का लोटा
आप अपने सिरहाने तांबे के लोटा में पानी भरकर रखें और सुबह उसे किसी पेड़ पौधे में डाल दें। ऐसा करने से सेहत में लाभ मिलता है।

चाकू
ऐसा कहा जाता है कि यदि आप या बच्चे सोते समय सपने में चौंक कर उठ जाते हैं या डरावने सपने आते हैं तो उनके तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु जरूर रखें।

लहसुन
लहसुन को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यदि आप लहसुन की कुछ कलियां अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं तो आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। उसे जेब में रखकर सोने से भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में बाढ़ का महातांडव! 389 शव मिले, 977 अब भी लापता… 13 हजार से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे

सौंफ
तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहुदोष समाप्त हो जाता है। इससे बुरे सपनों में भी राहत मिलती है और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है।

हरी इलायची
सौंफ के अलावा तकिये के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

दूध
रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें, और दूध से भरे इस गिलास को, सिरहाने रखकर सो जाएं। गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि नींद में आपके हाथ से दूध गिर न जाए। सुबह उठकर, नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं, इसके बाद इस दूध को ले जाकर,किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। 7 रविवार तक यह उपाय करने से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

सिक्का
अगर आपको किसी रोग ने घेर लिया हैं तो सोते समय अपना सिरहाना पूर्व दिशा की ओर रखें। वहीं अपने सोने वाले कमरे में एक छोटी कटोरी में सेंधा नमक-एक रुपए का सिक्का रखें। आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें -   अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

मूली
जब जन्मपत्री में राहु कुंडली के पांचवें घर में हो और संतान सुख में कठिनाई आ रही है तो ऐसी स्थिति में 40 दिनों तक 5 मूली पत्नी के सिरहाने रखें और सुबह मूली को शिव मंदिर में रख आएं। इससे संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ेगी। इस उपाय से डरावने सपने आना भी बंद हो जाते हैं।

सुगंधित फूल
सोने के पूर्व तकिये के पास सुंगधित फूल रखकर सोएं। इससे शुक्र का प्रभाव बढता और नींद अच्छी आती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। साथ ही यह किस्मत चमकाने वाला उपाय भी है।

आभूषण
सोते समय यदि आप अपने सिरहाने के नीचे सोने अथवा चांदी का आभूषण रखकर सोते हैं, तो इससे मंगल दोष दूर होता है। तथा इसके शुभ प्रभाव मिलते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440