समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सौंफ हमारे पाचन के लिए भी बेहतरीन होती है। इसलिए जब भोजन के बाद सौंफ खाई जाती है तो पाचन आसान हो जाता है। गैस की समस्या नहीं होती और पेट में भारीपन नहीं होता। इन सब बातों का अर्थ ऐसा नहीं है कि सौंफ खाने से सिर्फ पेट ही ठीक रहता है। सौंफ संग मिश्री खाने से शरीर और मन दोनों को ही लाभ होता है।
सौंफ के साथ मिश्री खाने का लाभ-
सौंफ कसैला-सा स्वाद का अहसास नहीं हो पाता- सौंफ के साथ मिश्री खाने का सबसे पहला लाभ तो यह है कि सौंफ का जो हल्का कसैला-सा स्वाद होता है, मिश्री के साथ इसे खाने से उस स्वाद का अहसास नहीं हो पाता है।
पूर्ण संतुष्टि – भोजन करने की पूर्ण संतुष्टि हमारे शरीर और मन को प्राप्त होती है। इससे मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है।
शिथिलता का अहसास नहीं होने देती – मिश्री यानी शुगर की बहुत सीमित मात्रा जब सौंफ के साथ शरीर में जाती है तो वह शारीरिक तौर पर शिथिलता का अहसास नहीं होने देती है। क्योंकि भोजन करने के बाद हम सभी को कुछ समय के लिए बहुत आलस आता है। सौंफ और मिश्री का सेवन हमें उस आलस से बचाता है।
खट्टी डकारों से भी राहत – पानी में सौंफ उबालकर मिश्री के साथ पीने से खट्टी डकारों से भी राहत मिलती है।
अगर आप यूं ही सुबह-शाम सौंफ चबाकर खाते हैं तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। त्वचा की रंगत बढ़ जाती है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


